विधायक रायपुर एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा राजकीय चिकित्सालय रायपुर के सामने भूमि पर जलभराव का स्थलीय निरीक्षण किया।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून परिसर में दिनांकः 12 जुलाई 2024 को एक दिवसीय रोज़ग़ार मेले का आयोजन किया गया उक्त रोजगार मेले में 07 क्षेत्रों की 32 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों की लगभग 850 रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार मेले में कुल 1094 अभ्यर्थियों द्वारा अपना पंजीयन किया गया । मौके पर 24 अभ्यर्थियों को लैटर औफ इण्टैण्ट दिये गये। नियोजकों द्वारा लगभग 450 प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिए शौर्ट लिस्ट किया गया जिनका कम्पनी के स्तर पर अन्तिम रूप से एक सप्ताह के अन्तर्गत चयन करते हुये सेवायोजित किये जाने वाले अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मेला नियंत्रण कक्ष हरिद्वार में कावड़ मेला 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। स्थानीय लोगों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो
*नंदा गौरा योजना है बालिकाओं का भविष्य संवारने का माध्यम, राज्य सरकार लगातार है बालिकाओं के प्रति संजीदा-रेखा आर्या*