Day: July 10, 2024

भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर साजिश से मंगलोर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने के लिए कांग्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है । पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि वहां हुई घटना को लेकर बाहर से आए कांग्रेसियों ने अफवाह फैलाकर माहौल खराब कर मतदान प्रभावित करने की कोशिश की हैं ।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में नागरिक सेना सम्पर्क कॉन्फ्रेस ( Civil Military liaison Conference ) का आयोजन हुआ । बैठक में राज्य एवं सेना के मध्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। राज्य में वाइब्रेंट विलेज योजना की प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार विमर्श किया गया ।

*नई दिल्ली में म्येरू पहाड़ फाउण्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित* *राज्य विधान सभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने के पीछे उत्तराखण्ड की जनता का आशीर्वाद -मुख्यमंत्री* *महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा समान नागरिक संहिता कानून -मुख्यमंत्री*

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्त के कब्जे से 07 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद* *एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है अभियान*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलबीर रोड, स्थित भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के शहीद नायक विनोद सिंह के डोईवाला के अठूरवाला स्थित उनके आवास पहुंचकर अमर शहीद विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।