मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर व बनबसा पंहुचे और अधिकरियों से हुए नुकसान की जानकारी लीं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी व अधिकारियों से आपदा के कारण हुए क्षति, नुकसान की जानकारी ली और आश्वस्त किया की भारी बारिश के कारण प्रभावित लोगों को जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जायेगी, जिस हेतु उन्होंने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी नवनीत पांडे को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल प्रभावितों को सहायता राशि वितरित करने के साथ ही रिस्टोरेशन के कार्य तत्परता से किए जाय व समय समय पर किए जा रहे कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यों की मॉनिटरिंग करें अतिवृष्टि से हुए नुकसान का शीघ्रता से आंकलन कर मुआवजा राशि वितरित करें-सीएम* *क्षतिग्रस्त सरकारी परिसमपत्तियों के नुकसान का शीघ्रता से आंकलन कर प्रस्ताव शासन को भेजें।* *प्रत्येक प्रभावित को हुई क्षति का मुआवजा मिले, यह सुनिश्चित किया जाय* *अधिकारी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर कैम्प कर राहत कार्यों को तेजी से सम्पन्न कर, धरातल पर कार्य करें* *अतिवृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट अविलंब शासन को उपलब्ध कराएं अधिकारी* *मानसून काल में अधिकारियों, कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी* *पूर्णागिरि आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कराएं दर्शन* *शारदा नदी से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए उठाए जाएं शीघ्र उचित कदम* *टनकपुर किरोड़ा नाले के स्थाई उपचार व डायवर्जन का यथाशीघ्र बनाया जाए स्थाई प्रस्ताव व समाधान* *टनकपुर बनबसा में प्रस्तावित ड्रेनेज सिस्टम शीघ्र धरातल पर उतारेगी सरकार* *जनपद के आला अधिकारी मानसून काल में अतिवृष्टि की मौके पर जाकर करें मॉनिटरिंग* *एनएचपीसी के अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- अलर्ट जारी करने के बाद ही नदी में छोड़ें पानी*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर,बनबसा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय व हवाई निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावितों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी*