Category: उत्तराखंड

रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले के चतुर्थ दिवस पर आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आज महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा महिला सशक्तिकरण, जेण्डर, बाल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, नंदा गौरा योजना, महिला पोषण योजना गोष्ठी का आयेाजन किया गया, जिसमें महिलाओं को को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं हेतु संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

आधुनिक सुविधा से लैस होगी सभी विद्यालय: डीएम। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए डीएम ने चलाई उत्कर्ष कार्यक्रम। दूरस्थ क्षेत्र के अंतिम विद्यालय भी अब व्हाइट बोर्ड, एलईडी बल्ब ट्यूब लाइट, फर्नीचर आदि से होगी सुसज्जित। उत्कर्ष प्रोजेक्ट की रखी गई दिसंबर माह की डेडलाइन: डीएम

पिटकुल द्वारा उत्तराखण्ड शासन को लाभांश के रूप में 11 करोड़ की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 11 करोड़ का लांभांश का चेक प्रबंध निदेशक पिटकुल ने सौंपा।