*बीमा कर्मचारी संघ का 32वाँ वार्षिक सम्मेलन संपन्न*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हल्द्वानी(अनिल भट्ट)29 दिसम्बर।
बीमा कर्मचारी संघ हल्द्वानी डिवीजन का 32वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न ।‌ LIC को कमजोर करने की साजिश सफल नहीं होने देंगे .
बीमा कर्मचारी संघ हल्द्वानी डिवीजन का 32वां वार्षिक अधिवेशन एलआईसी के मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में आज संपन्न हुआ । सम्मेलन में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की 15 शाखा इकाइयों के प्रतिनिधियों सहित 60 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया । सम्मेलन को संबोधित करते हुए नॉर्थ सेंट्रल जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज फेडरेशन के महामंत्री कामरेड राजीव निगम ने केंद्र सरकार की बीमा नीति की कड़ी आलोचना की उन्होंने कहा कि
केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार ने देश के हर नागरिक तक 2047 तक बीमा पॉलिसी की पहुंच के नारे की आड़ में बीमा क्षेत्र में सुधार के जो कदम प्रस्तावित किए हैं वह सुधार नहीं वरन् सार्वजनिक क्षेत्र के बीमा उद्योग की बर्बादी की ओर कदम है । इससे घरेलू बचत पर देसी-विदेशी निजी पूंजी के नियंत्रण का मार्ग प्रशस्त होगा , अभिकर्ताओं पर प्रहार करेगा ।और दूसरी ओर सार्वजनिक क्षेत्र की LIC और आम बीमा कंपनियां को बर्बाद कर अंततः बीमा क्षेत्र को 1956 के राष्ट्रीयकरण के पूर्व की अराजक स्थितियों की ओर धकेल दिया जाएगा । उन्होंने कर्मचारियों से सांप्रदायिकता बढ़ाने वाली विभाजनकारी नीतियों से सावधान रहने की अपील की ।
जोनल महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका कामरेड गीता शांत ने सरकार की पब्लिक सेक्टर को कमजोर करने की नीति के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया । सम्मेलन को जोनल उपाध्यक्ष एवं अलीगढ़ डिविजन के महामंत्री कामरेड ललित शर्मा एवं बरेली डिवीजन के संयुक्त सचिव कामरेड दीपक कुमार ने भी संबोधित किया । उन्होंने प्रबंधन से भी मांग की की एलआईसी के अंदर सभी हित धारकों से विचार विमर्श करने के उपरांत ही वे आगे कदम बढ़ाए ।
अधिवेशन में निर्णय लिया गया तमाम विरोध के बावजूद सरकार बीमा कानून संशोधन विधेयक करती है तो उसके अगले दिन पूरे देश के बीमा कर्मचारी हड़ताल करेंगे । इसके अलावा संवर्ग तीन एवं चार में नई भर्ती तथा एआईआईईए को मान्यता देने के सवाल पर भी संघर्ष का आह्वान किया गया ।
सम्मेलन में अगले वर्ष के लिए अध्यक्ष कामरेड मनोज गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, महामंत्री डीके पांडे व कोषाध्यक्ष विजय सिंह अधिकारी को सर्वसम्मति से चुना गया ।

Leave a Comment

और पढ़ें