चंपावत(अनिल भट्ट)29 दिसम्बर।
नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 में अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु जिले में 29 दिसंबर तक कुल 59 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने अवगत कराया की अध्यक्ष पद हेतु नगर पालिका लोहाघाट में 4 प्रत्याशियों ने, टनकपुर में 1 तथा बनबसा में 1 प्रत्याशी द्वारा नामांकन कराया। वही सदस्य पद हेतु चंपावत में 4, लोहाघाट में 22, टनकपुर में 18 तथा बनबसा में 9 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 74








