नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद चम्पावत के 08 स्थानों में सक्रिय किये गये बैरियर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत।
नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद चम्पावत के 08 स्थानों में सक्रिय किये गये बैरियर
उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के 04 नगर पालिका/नगर पंचायत बनबसा, टनकपुर, चम्पावत तथा लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले थानों के *08 स्थानों पर पुलिस बैरिकेट्स स्थापित* कर पुलिस टीम को दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए *सामान्य निर्वाचन में बाधा पहुचाने वाले व्यक्तियों तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम तथा अवैध रूप से धनबल* के प्रयोग कर निर्वाचन में *बाधा पहुचाने वाले व्यक्तियों* के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है ।

नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के मध्येनजर जनपद चम्पावत के *सभी नगर पालिका/नगर पंचायत* क्षेत्रान्तर्गत (नगर पंचायत पाटी को छोड़कर) *धारा 163 बीएनएसएस लागू* है। जिसके क्रम में *निर्वाचन को प्रभावित* करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही, *असमाजिक तत्वों* के विरूद्ध कार्यवाही, जनपद में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर *सतर्क दृष्टि, वांछित, भगोड़े, ईनामी अपराधियो* के विरुद्ध कार्यवाही, संवेदनशील स्थानों पर *निरन्तर गश्त, पिकेट एवं चैकिंग* तथा *शस्त्र लाईसेन्स धारकों के शस्त्रों* को जमा कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें