*चम्पावत 05 अगस्त, अनिल भट्ट।
हरेला महोत्सव अभियान अन्तर्गत *एक पेड़ मां के नाम* कार्यक्रम के तहत चंपावत वन प्रभाग के तत्वावधान में विकास खंड पाटी के वन पंचायत ढरौज में बृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट समेत अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रजाति के पौध रोपित किए।
इस अवसर पर विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि पौधरोपण करना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं है बल्कि पौधो का संरक्षरण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में हमें अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करनी चाहिए और संकल्पित होकर प्रत्येक जनपदवासियों को पौधों का रोपण करना होगा और उस पल को किसी न किसी तरह से यादगार बनाये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की सभी को पौध रोपण करने के साथ ही उसका संरक्षण करने हेतु संकल्पित होना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम/उत्सव आयोजित करने का मुख्य उद्वेश्य होता है कि सभी लोग पौध रोपण हेतु जागरूक एवं प्रेरित हो और और लगाये गये पौध का संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि पौध रोपण प्रकृति को हरा भरा रखने के साथ ही आज हो रही पानी की कमी को दूर करने का भी काम करेगा। उन्होंने कहा कि पानी जैसे ही धरती पर गिरे हमें उसे संरक्षित करना होगा, यह तभी संभव होगा जब हम सभी व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए पौधों का रोपण करें और वृषों का संरक्षण करेंगे। *उन्होंने ढरोंज ग्राम पंचायत में प्रत्येक घर को पेयजल का कनैक्शन मिलने पर बधाई दी*।
कार्यक्रम में सभी का स्वागत करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी आर सी कांडपाल ने अवगत कराया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के *एक पौधा माँ के नाम* कार्यक्रम के अंतर्गत अभी तक जिले में लगभग 4.5 लाख पौध रोपित कर दिए हैं और वर्षभर में लगभग 10 लाख पौध रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग के तत्वाधान में कार्यक्रम में सांस्कृतिक दल श्रीमंत महामंगलेश्वर लोक सांस्कृतिक कला केंद्र मंगलपुर, गोली चम्पावत की टीम द्वारा वनों की सुरक्षा, पेड़ बचाओ अभियान के संबंध में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में वभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, स्थानीय लोग मौजूद रहे।








