देहरादून। अनिल भट्ट।02 अगस्त।
श्रृंखला सांस्कृतिक समिति दिनांक 4 अगस्त को सर्वे चौक देहरादून स्थित स्थानीय आई आर डी टी ऑडिटोरियम में शाम तान बजे से महान बॉलीवुड गायक किशोर कुमार जी का 95 वां जन्मदिन एक महासंगीतमय कार्यक्रम रूप में आयोजित कर रही है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने व हम सब का उत्साहवर्धन करने हेतु बॉलीवुड के महान गीतकार समीर अनजान जी देहरादून आ रहे है जिन्होंने लगभग 5000 से ज्यादा गीत लिखे है जिसके कारण समीर जी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजन तक अपने उत्कृष्ट गायन से बॉलीवुड के महान गायक किशोर कुमार जी की 95 वीं जन्मदिन को मनाना है साथ ही भारतीय संस्कृति. साहित्य, गीत व संगीत के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार भारतीय संस्कारों को आत्मसात कराना एवं समाज मे समरसता बनाना है होनहार व प्रतिभावान बच्चों को बड़ा मंच प्रदान करना है। समाज में स्पेशल चिल्ड्रेन्स को भी मंच प्रदान कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व आत्मविश्वास को सुनिश्चित करना है। समिति प्रति वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही शख्सियतों को श्रृंखला श्री की उपाधि से सम्मानित भी करती है।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक कलाकर किशोर कुमार के साथ समीर अनजान जी के गीतो की प्रस्तुति करेगें साथ बहुत से डांसर ग्रुप भी अपनी कला का प्रदर्शन करेगें।
प्रेस वार्ता में समिति के संस्थापक अध्यक्ष पीयूष निगम, उपाध्यक्ष राम सिंह असवाल, उपाध्यक्ष मनीषा आले, महासचिव संजीव वर्मा, सहसचिव अमित रावत, बिगेडियर विपिन, संदीप अग्रवाल, सुनीता क्षेत्री,
विपिन नौटियाल (सेनि०), हितेन्द्र सक्सेना आदि लोग मौजूद रह रहे।








