कूर्मांचल परिषद ने स्कूल मे किया वृक्षारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून।
कूर्मांचल परिषद कांवली शाखा के सदस्यों ने आज महर्षि विद्या मन्दिर पौंधा में वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत आम अमरूद, आंवला, कटहल,नीम समेत फूलों के पौधों को रोपण किया गया।
इस अवसर पर कुर्मांचल परिषद के केंद्रीय महासचिव गोविंद पान्डे ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनसंख्या में लगातार हो रही वृद्धि तथा विकास कार्यों के कारण बड़ी संख्या में पेड़ काटे जा रहे हैं जिसका विश्व व स्थानीय पर्यावरण पर प्रत्यक्ष नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा भावी पीढियों के भविष्य को देखते हुए सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है ताकि सभी लोग खुले वातावरण में सांस ले सके।
स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछली बार किये गये वृक्षारोपण में सत्तर प्रतिशत पौधे पल्लवित हो रहे हैं। कूर्मांचल परिषद कांवली शाखा की अध्यक्ष भारती पान्डे ने कहा कि अब पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी स्कूल प्रबन्धन की है। उन्होंने कहा हर बर्ष इसी प्रकार पौधा रोपण कर प्रदेश को हरा भरा रखने के लिए कुर्मांचल परिषद की कावली शाखा हमेशा तत्पर रहेगी।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में
परिषद की शाखा सचिव प्रेमलता बिष्ट, कोषाध्यक्ष संतोष जोशी, किरण जोशी, दया बिष्ट, उमा कोठारी, आशा जोशी, रमेश भंडारी, कमला जोशी, गंगा बिष्ट समेत महर्षि विद्यालय की अध्यापिकाएं व स्टाफ भी
शामिल रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें