स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 27 जून। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की जिला इकाई, देहरादून की बैठक शनिवार को यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती रामी और पीताम्बर कुमार को उपाध्यक्ष, सतीश पुंडीर को संगठन मंत्री, लक्ष्मी बहुगुणा एवं अनुप कंडवाल को प्रचार मंत्री तथा मनु सत्वरवाल को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया।बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवचयनित पदाधिकारियों के नामों का अनुमोदन करते हुए उनके चयन की पुष्टि की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया गया।बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि यूनियन की अगली बैठक 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सूर्य प्रकाश की अध्यक्षता और महामंत्री पंकज भार्गव के संचालन में हुई बैठक में वरिष्ठ पत्रकार संतोष आन्नद,आर के गैरोला, चेतन खड़का, नारायण दत्त भट्ट, सतीश पुडिर, पीताम्बर कुमार, दलजीत कौर आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें