भाजपा किसान मोर्चा में प्रमोद रतूड़ी बने उत्तरकाशी जिला प्रभारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 26 जून। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति तथा प्रदेश मोर्चा प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट से परामर्श के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद रतूड़ी को उत्तरकाशी जिले का प्रभारी बनाया।
संगठन द्वारा प्रमोद रतूड़ी लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के चलते उत्तरकाशी जैसे महत्वपूर्ण सीमांत जिले की जिम्मेदारी मिली है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी के रूप में प्रमोद रतूड़ी अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, किसान हितों से जुड़े कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । उनको उत्तरकाशी का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें