नशा मुक्त भारत सप्ताह का हरिद्वार में समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार, 26 जून। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री की अध्यक्षता में हरिद्वार स्थित में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का भव्य समापन हुआ। 17 जून से 26 जून 2026 तक देशभर में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और जनभागीदारी गतिविधियों में हिस्सा लिया।

‘नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान’ विषय पर आयोजित समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने लगभग चार हजार युवाओं, नागरिकों और स्वयंसेवकों की सहभागिता वाली विशाल नशा मुक्त रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ तथा गरिमापूर्ण वृद्धावस्था की शपथ दिलाते हुए नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारित समाज के निर्माण का आह्वान किया।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के लिए नशामुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक जनआंदोलन है, जिसमें सरकार, समाज, परिवार, शिक्षण संस्थानों और युवाओं की समान भागीदारी जरूरी है।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए। नशा मुक्त भारत अभियान और अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत हुई यह साझेदारी देशभर में जनजागरूकता, नशीली दवाओं की मांग में कमी, सामुदायिक सहभागिता तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।दस दिवसीय अभियान के दौरान नशा मुक्ति मित्र पंजीकरण, नुक्कड़ नाटक, युवा संगोष्ठियां, नारा लेखन, ई-शपथ अभियान, चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा सामुदायिक योग सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, जिलों, सहायता प्राप्त संस्थानों और विभिन्न मंत्रालयों को सम्मानित किया गया। साथ ही उल्लेखनीय योगदान देने वाले नशा मुक्ति मित्रों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

हरिद्वार में आयोजित समापन समारोह में प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से देशभर के हजारों छात्र, युवा, नशामुक्ति केंद्रों के संचालक और स्वयंसेवक जुड़े। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय निकायों और युवा संगठनों से ‘नशा मुक्त भारत, खुशहाल भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें