*दिल्ली से कावड़ यात्रा पर आये श्रद्धालु का खोया हुआ मोबाइल ढूंढकर किया मोबाइल स्वामी के सुपुर्द।* *दून पुलिस द्वारा की गई सहायता पर श्रद्धालुओं ने पुलिस कार्यशैली की करी प्रशंसा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। अनिल भट्ट। 31 जुलाई ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कावंड मेले में आये सभी श्रद्धालू कॉवडियों की हर संभव सहायता करने हेतु सभी अधीनस्थों को आदेशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 31 जुलाई 2024 को गोरा देवी चौक पर नियुक्त पुलिस बल को दिल्ली से कावड़ लेने आए हुए श्रद्धालु श्री वीरपाल S/O राम बहादुर निवासी कृष्ण विहार, दिल्ली द्वारा उनका सैमसंग मोबाइल फोन(कीमत करीब -18500 ₹) गुम होने की सूचना देते हुए सहायता मांगी, जिस पर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए लोकेशन के माध्यम से मोबाइल ट्रेंस कर उसके स्वामी के सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर उक्त कावड यात्री तथा उनके समस्त दल द्वारा दून पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें