
देहरादून, 12 जून। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर हवाई अड्डे पर सुरक्षा और प्रोटोकॉल की विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। राष्ट्रपति के उत्तराखण्ड दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा तथा सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया गया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के आगमन को राज्य के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया और सफल प्रवास की शुभकामनाएं दीं।








