सचिवालय में ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़, कार्मिकों ने दिखाया दमखम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 24 मई। सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में सचिवालय परिसर में ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह दौड़ सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर पुनः वहीं समाप्त हुई।

दौड़ का उद्देश्य “पूरा सचिवालय दौड़ेगा” के नारे के साथ कार्मिकों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में सचिवालय परिवार के 80 से अधिक महिला एवं पुरुष कार्मिकों ने प्रतिभाग कर अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष बड़ौनी (अपर सचिव) एवं दीपक जोशी (अध्यक्ष, सचिवालय संघ) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चन्द्र जोशी, महासचिव राजेंद्र जोशी, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट सहित रीता कौल, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत, भुवन चंद जोशी, दिनेश घींगा, सुभाष लोहनी, विद्यादत्त जोशी, भूपेंद्र सिंह और गजपाल सिंह समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें