जनपद के सभी थानो में हुआ बाहरी लोगो का चरित्र सत्यापन अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत। उत्तराखंड में बदलती जा रही डेमोग्राफी के कारण यहाँ की प्रकृति एवं संस्कृति के लिए पैदा होते जा रहे खतरे को देखते हुए जहाँ आम लोग सजक होते जा रहे है वही पुलिस द्वारा अब थाना स्तर पर बाहरी लोगो का चरित्र सत्यापन शुरू कर दिया गया है। इस दौरान 86 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, दो व्यक्तियों का धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 20 हज़ार रुपये तथा 10 व्यक्तियों का धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ढाई हज़ार रुपये का चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, फल, ठेली व रेहड़ी लगाने वाले व्यक्तियों, मज़दूरों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करने का निर्देश दिया है, साथ ही जो मकान मालिक किराएदार की जानकारी नहीं दे रहे है उनके विरुद्ध भी तात्कालिक प्रभाव से कार्यवाही की जाये। पुलिस द्वारा दो मकान मालिको का धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत 20 हज़ार रुपये का कोर्ट चालान किया गया।
पाटी थाने में चार व्यक्तियों का सत्यापन तथा एक व्यक्ति का चालान लोहाघाट में एक, पंचेश्वर कोतवाली में 10, तमली में 4, टनकपुर कोतवाली में 22 व्यक्तियों का सत्यापन तथा चार लोगो का चालान किया गया। चंपावत कोतवाली में 25 व्यक्तियों का सत्यापन तथा बनबसा थाने में 15 व्यक्तियों का सत्यापन धारा 83 पुलिस अधिनियम में एक तथा धारा 81 में 5 चालान किए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें