सीमापार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 3 मई ।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब में पहलगाम में हुये नरसंहार के विरोध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि दो सप्ताह व्यतीत होने के पश्चात भी पाकिस्तान परस्त आतंकवादी पकड से बाहर है। उनके आका पाकिस्तान में फल-फूल रहे हैं। हम मोदी सरकार से मांग करते है कि ऐसे आतंकवादियों एवं कट्टरपंथियों को समूल नाश करने हेतु भारतीय सेना को सीमापार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कराया जाये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय विश्व के सबसे सशक्त नेता है। यदि इस बार भारत निर्णायक लडाई नहीं लड़ता तो हमारे देश को हर आतंकी, कट्टरपंथी एवं दुश्मन ताकतें हमें हल्के में लेगे और विश्व में भारत की छवि भूमिल होगी। उक्त विचार प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने व्यक्त किये। शर्मा ने कहा कि आज संकट की घड़ी में कुछ नेता पाकिस्तान परस्त हो रहे है। देश पर युद्ध के बादल मंडरा रहे है और पाकिस्तान को पानी रोकने पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे नेताओं को पाकिस्तान में भेज देना चाहिये। हम ऐसे स्वयंभू नेताओ की निन्दा करते है।
भाकियू एकता शक्ति के संरक्षक प्रभारी हरिकिशन किमोठी ने कहा कि जम्कमू कश्मीर में अब तक लाखों लोगों का नरसंहार हुआ। लगभग पांच लाख कश्मीरी पंडित निर्वासित जीवन जी रहे है। बंगाल, भानपुर, हैदरावाद तथा अन्य कई देश में इनकी वजह से हिन्दुओं का जीना हराम हो गया है। किमोठी ने कहा कि हालात ऐसे हो गये है कि पाकिस्तान अपने ही लोगों का वापस नहीं ले रहा है। उसने अटारी बार्डर बन्द कर दिया है और पाकिस्तानी नागरिक बार्डर पर भूखे मर रहे हैं। भारत को यह मौका नही चूकना चाहिये। आज पीओके पर कब्जा करने का सबसे सुन्दर मौका है। भाकियू एकता शक्ति इस घड़ी में सरकार के साथ है।प्रेस वार्ता में सरदार सन्तोक चढ्दा, राकेश कंसल आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें